, ,

बीसीसीएल कतरास क्षेत्र-4 के दिवंगत कर्मी के आश्रित को 60 दिनों में मिलेगी प्रोविजनल नियुक्ति, प्रबंधन और यूनियन में बनी सहमति

JP Bharat Shareधनबाद: बीसीसीएल कतरास क्षेत्र-4 के अंतर्गत सिजुआ साइडिंग में कार्यरत फिटर (हेल्पर) स्वर्गीय कुंदन चौहान के निधन के बाद उनके आश्रित को रोजगार देने की मांग पर प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच सहमति बन गई है। वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि दिवंगत कर्मी के पुत्र सोनू चौहान को 60 दिनों…

JP Bharat Share

धनबाद: बीसीसीएल कतरास क्षेत्र-4 के अंतर्गत सिजुआ साइडिंग में कार्यरत फिटर (हेल्पर) स्वर्गीय कुंदन चौहान के निधन के बाद उनके आश्रित को रोजगार देने की मांग पर प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच सहमति बन गई है। वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि दिवंगत कर्मी के पुत्र सोनू चौहान को 60 दिनों के भीतर प्रोविजनल (सशर्त) नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को प्रथम पाली के दौरान ड्यूटी करते समय कुंदन चौहान की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल केंद्रीय चिकित्सालय, धनबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

घटना के बाद दिवंगत कर्मी के पार्थिव शरीर को क्षेत्रीय कार्यालय में रखकर परिजनों एवं श्रमिक संगठनों ने आश्रित को नौकरी और वैधानिक लाभ देने की मांग की। इसके बाद बीसीसीएल प्रबंधन, जनता मजदूर संघ और जनता श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।

सहमति के अनुसार, कंपनी द्वारा देय ₹80,000 की उदार सहायता राशि आवश्यक दावा-पत्र जमा होने के बाद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुरूप अन्य सभी देय लाभ भी नियमानुसार भुगतान किए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय के तहत दिवंगत कर्मी के पुत्र सोनू चौहान को 60 दिनों के भीतर प्रोविजनल कंडीशनल नियुक्ति देने पर सहमति बनी।

इस सहमति पत्र पर बीसीसीएल प्रबंधन, जनता मजदूर संघ, जनता श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों तथा आश्रित परिवार के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर परिवार को शीघ्र नियुक्ति और अन्य वैधानिक लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही सभी ने स्वर्गीय कुंदन चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर केंद्रीय सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, जगदीश रजक, शशि रंजन कुमार, पिंटू चौहान, राजू बेलदार, मनोज कुमार, कैलाश बेलदार, नगीना चौहान, मो. आजाद, शमशाद आलम, प्रेम कुमार, जितेंद्र हाड़ी, गुड्डू अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports