, ,

सिंदरी में आषाढ़ी पूजा महोत्सव में शामिल हुए मेयर संजीव सिंह, मां शीतला से झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना

JP Bharat Shareधनबाद/सिंदरी: सिंदरी के मनोहरटांड़ स्थित बिरसा मुंडा बस्ती में आयोजित श्री श्री वार्षिक आषाढ़ी पूजा महोत्सव में धनबाद के मेयर संजीव सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां शीतला के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सिंदरी सहित पूरे झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मेयर संजीव…

JP Bharat Share

धनबाद/सिंदरी: सिंदरी के मनोहरटांड़ स्थित बिरसा मुंडा बस्ती में आयोजित श्री श्री वार्षिक आषाढ़ी पूजा महोत्सव में धनबाद के मेयर संजीव सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां शीतला के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सिंदरी सहित पूरे झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मेयर संजीव सिंह ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने मां शीतला से सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और प्रदेश की निरंतर प्रगति का आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मेयर संजीव सिंह का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा मिले आत्मीय स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और अपनापन उन्हें समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

आषाढ़ी पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने मां शीतला के जयकारों के साथ क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports