,

बी.एस.के. कॉलेज मैथन में विश्व आदिवासी दिवस पर ‘सागेन’ पल्लव कार्यक्रम का आयोजन

JP Bharat Shareमैथन: बी.एस.के. कॉलेज, मैथन में 8 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ‘सागेन’ पल्लव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीबीएमकेयू, धनबाद की अंगीभूत इकाई बी.एस.के. कॉलेज, मैथन की एनएसएस इकाई-II के तत्वावधान में दोपहर 12:30 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध कला, संस्कृति,…

JP Bharat Share

मैथन: बी.एस.के. कॉलेज, मैथन में 8 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ‘सागेन’ पल्लव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीबीएमकेयू, धनबाद की अंगीभूत इकाई बी.एस.के. कॉलेज, मैथन की एनएसएस इकाई-II के तत्वावधान में दोपहर 12:30 बजे आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को प्रदर्शित करना तथा विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आदिवासी जीवन से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रदर्शनी में पारंपरिक आदिवासी औजार, पोशाक, आभूषण, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, वाद्य यंत्र, पारंपरिक भोजन, पुस्तकें, स्लोगन और पोस्टर प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी में काफी रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक नृत्य और संगीत से पूरा महाविद्यालय परिसर भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग में रंग गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports