,

धनबाद में युवक ने शोरूम के बाहर इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगाई आग, सर्विस को लेकर था नाराज

JP Bharat Shareधनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी को लेकर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शोरूम के बाहर अपनी बैटरी से चलने वाली स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में किसी के…

JP Bharat Share

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी को लेकर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शोरूम के बाहर अपनी बैटरी से चलने वाली स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अपनी स्कूटी के बार-बार खराब होने से परेशान था। आरोप है कि कई बार सर्विस सेंटर से संपर्क करने के बावजूद वाहन की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने शोरूम के बाहर ही अपनी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया।

स्कूटी में आग लगने के बाद गोविंदपुर-सरायढेला मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में जली हुई स्कूटी को सड़क से हटाया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, शोरूम प्रबंधन ने युवक के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए मामले में अपनी जिम्मेदारी से इनकार किया है। प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports