, ,

1 रुपये के टोकन शुल्क में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पूर्वी टुंडी में कृषक मित्रों की समीक्षा बैठक

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी। धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में बुधवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कृषक मित्रों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना और फसल बीमा के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना रहा। बैठक में प्रखंड…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी। धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में बुधवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कृषक मित्रों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना और फसल बीमा के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी कृषक मित्रों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने पंचायत एवं गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद खान ने बताया कि योजना के तहत किसान मात्र 1 रुपये के टोकन शुल्क में अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। उन्होंने कृषक मित्रों से कहा कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को योजना की जानकारी दें और उन्हें फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों के लिए फसल बीमा काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए अधिक से अधिक किसानों को समय पर योजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूर्वी टुंडी प्रखंड का कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कृषक मित्रों को किसानों के बीच योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ प्राथमिकता के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बीटीएम अनिल प्रसाद निराला के अलावा कृषक मित्र भूपेत मंडल, बलराम महतो, दिलीप कुमार, गणेश महतो, मधुसूदन महतो सहित कई कृषक मित्र एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से किसानों तक फसल बीमा योजना की जानकारी पहुंचाने और उन्हें संभावित फसल नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के लिए पंचायत एवं गांव स्तर पर अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports