,

बरवाअड्डा में नकली शराब का बड़ा खुलासा, 335 पेटियों में मिली 16,080 बोतलें

JP Bharat Shareधनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कथित नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मरिचो पंचायत के कांडालागा गांव में छापेमारी कर एक घर के पीछे बने बकरी शेड से 335 पेटी शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार,…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कथित नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मरिचो पंचायत के कांडालागा गांव में छापेमारी कर एक घर के पीछे बने बकरी शेड से 335 पेटी शराब जब्त की।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम बरवाअड्डा थाना की टीम ने कांडालागा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बकरी शेड में छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां बरामद हुईं।

16,080 बोतलें बरामद

पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई 335 पेटियों में कुल 16,080 बोतलें मिली हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब की खेप को बिहार भेजने की तैयारी थी।

पुलिस के पहुंचने से पहले कारोबारी फरार

छापेमारी की भनक लगते ही कथित शराब कारोबारी सुनील रजक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरी शराब की खेप जब्त कर ली है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

गुरुवार को बरवाअड्डा थाना में मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार बिनोद ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की जांच कराई जा रही है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी, इसे कहां भेजा जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports