, ,

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण और यज्ञ के विरोध में झरिया में कांग्रेस का सत्याग्रह

JP Bharat Shareधनबाद/झरिया: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच और मैदान के कथित शुद्धिकरण एवं यज्ञ कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को झरिया के चिल्ड्रन पार्क में कांग्रेस की ओर से सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेताओं कार्तिक हाड़ी और राकेश पासवान ने…

JP Bharat Share

धनबाद/झरिया: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच और मैदान के कथित शुद्धिकरण एवं यज्ञ कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को झरिया के चिल्ड्रन पार्क में कांग्रेस की ओर से सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेताओं कार्तिक हाड़ी और राकेश पासवान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के समक्ष बैठकर कथित घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

दलित सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया

कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष राजू दास ने कथित घटना को दलित समाज के सम्मान से जोड़ते हुए इसे गंभीर और आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में जाति के आधार पर किसी व्यक्ति या समुदाय के साथ भेदभाव की मानसिकता स्वीकार नहीं की जा सकती।

कांग्रेस नेता कार्तिक हाड़ी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके दलित समुदाय से आने के कारण कार्यक्रम के बाद मंच और मैदान का कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया, तो यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज के सम्मान से जुड़ा विषय है।

संविधान और सामाजिक न्याय का दिया हवाला

सत्याग्रह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान समानता और सामाजिक न्याय की गारंटी देता है। ऐसे में जाति के आधार पर भेदभावपूर्ण मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

कांग्रेस नेताओं ने कथित घटना की निंदा करते हुए कहा कि जातिगत भेदभाव के खिलाफ पार्टी राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान भाजपा की राजनीति को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधा और सामाजिक समरसता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

राकेश पासवान ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि जांच में जातिगत भेदभाव या अपमान की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने जाति और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में योगेंद्र जी योगी, मुख्तार खान, भोला सिंह, सुरेंद्र राम, वीरेंद्र यादव, श्याम कुमार साहू, अशोक वर्मा, सोनी देवी, संगीता देवी, पूनम देवी, रोहित वर्मा, विष्णु कुमार, विनोद राम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports