, ,

झरिया :हाड़ी जाति समाज सुधार समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

JP Bharat Shareझरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाड़ी जाति समाज सुधार समिति की ओर से आजाद नगर, भागा स्थित कार्यालय परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी एवं सचिव नारायण हाड़ी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों…

JP Bharat Share

झरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाड़ी जाति समाज सुधार समिति की ओर से आजाद नगर, भागा स्थित कार्यालय परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी एवं सचिव नारायण हाड़ी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता की रक्षा करना और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, जागरूकता और आपसी एकजुटता जरूरी है। हाड़ी समाज के लोगों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति, शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

समारोह में समिति के जिला कोषाध्यक्ष विजय हाड़ी, रक्षा मंत्री भोला हाड़ी, उपाध्यक्ष मनोज हाड़ी, रमण हाड़ी, विकास हाड़ी, प्रेम हाड़ी, गणेश पासवान, अशोक हाड़ी, पप्पू हाड़ी समेत समिति के सदस्य एवं समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports