बलियापुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलियापुर पहाड़पुर स्थित पर्जन्य बीएड कॉलेज में देशभक्ति और उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर तारा देवी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान कॉलेज परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी, डॉ. निशि महतो, प्रशांत महतो समेत शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
















