,

धनबाद में देशभक्ति का जोश, ABVP की तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब

JP Bharat Shareधनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर इकाई की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पॉलिटेक्निक मोड़ से शुरू हुई यात्रा रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत…

JP Bharat Share

धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर इकाई की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पॉलिटेक्निक मोड़ से शुरू हुई यात्रा रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

आयोजकों के अनुसार, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।

धनबाद महानगर अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का दिन है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। युवाओं की भागीदारी राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। वहीं प्रियंका गोराई ने छात्राओं और युवाओं की भागीदारी को उत्साहजनक बताया।

पॉलिटेक्निक मोड़ से रणधीर वर्मा चौक तक निकली यात्रा के दौरान सड़क किनारे मौजूद लोगों ने भी युवाओं का उत्साह देखा। देशभक्ति गीतों और नारों से शहर का माहौल जोश से भर गया।

कार्यक्रम में सुधांशु गुप्ता, अनुभव शर्मा, विक्की ठाकुर, प्रियंका गोराई, संगीता कुमारी, साक्षी कुमारी, करीना कुमारी, गीतांजलि शर्मा, गायत्री कुमारी, शहीना खातून, शमिक्षा कुमारी समेत कई कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports