,

अटल जी के राष्ट्रसेवा और सुशासन के आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे : राज सिन्हा

JP Bharat Shareधनबाद: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद राज सिन्हा अटल पार्क, भूली में भाजपा भूली मंडल…

JP Bharat Share

धनबाद: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद राज सिन्हा अटल पार्क, भूली में भाजपा भूली मंडल की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए और अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, आदर्शों और कार्यों से लोकतंत्र को नई दिशा दी। वे प्रखर राष्ट्रवादी, संवेदनशील जननेता, कुशल प्रशासक और प्रभावशाली वक्ता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति उनके आदर्श आज भी समाज और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं।

विधायक ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में सिद्धांतों और मूल्यों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजाराम दत्ता, रीता यादव, मनोज गुप्ता, बसंती सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, सुमन सिंह, इंद्रकांत झा, हुल्लास दास, दिलीप सिंह, उदय सिंह, सतीश रजक, सत्येंद्र मिश्रा, उमेश सिंह, राणा सिंह, निर्मल प्रधान, मुन्ना सिंह, अमित विशाल, प्रयाग रविदास, बबलू सिंह, मनोज मालाकार सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports