,

नावाडीह डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी मुस्ताक शेख गिरफ्तार

JP Bharat Shareबोकारो: नावाडीह थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर घर में घुसकर जेवरात और नकद रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डकैती कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल मुस्ताक शेख उर्फ मो. मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी धनबाद जिले के मधुबन…

JP Bharat Share

बोकारो: नावाडीह थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर घर में घुसकर जेवरात और नकद रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डकैती कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल मुस्ताक शेख उर्फ मो. मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, डकैती की घटना में हथियार का भय दिखाकर घर में प्रवेश किया गया था और जेवरात व नकदी लूटी गई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports