,

बारिश के बीच आस्था का सैलाब, केवट टोला में मां मनसा की 30 प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन

JP Bharat Shareतोपचांची: लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। तोपचांची प्रखंड के कोरकोट्टा पंचायत स्थित केवट टोला में मां मनसा की करीब 30 प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। बारिश के बीच श्रद्धालु प्रतिमाओं को कंधे पर लेकर महतो तालाब पहुंचे। इस दौरान मां मनसा के जयकारों से पूरा…

JP Bharat Share

तोपचांची: लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। तोपचांची प्रखंड के कोरकोट्टा पंचायत स्थित केवट टोला में मां मनसा की करीब 30 प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। बारिश के बीच श्रद्धालु प्रतिमाओं को कंधे पर लेकर महतो तालाब पहुंचे। इस दौरान मां मनसा के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।

बारिश की तेज बूंदों के बीच कंधे पर मां मनसा की प्रतिमा और जुबां पर जयकारे—विसर्जन यात्रा में आस्था का ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ विसर्जन में हिस्सा लिया।

मां मनसा को कुलदेवी मानता है केवट समुदाय

कोरकोट्टा गांव में रहने वाला केवट समुदाय मां मनसा को अपनी कुलदेवी के रूप में पूजता है। गांव में करीब 200 केवट परिवार रहते हैं और समुदाय के बीच मां मनसा की पूजा की विशेष मान्यता है।

ग्रामीणों के अनुसार, मां मनसा की पूजा पूरी होने के बाद ही समुदाय के लोग तालाबों में मछली पकड़ने की शुरुआत करते हैं। इसी परंपरा के तहत हर साल विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां मनसा की पूजा की जाती है।

बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं का उत्साह

इस वर्ष गांव के करीब 30 घरों में मां मनसा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। पूजा संपन्न होने के बाद सभी प्रतिमाओं को एक साथ विसर्जन के लिए निकाला गया। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

मां की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और सुख-शांति की कामना की। सामूहिक विसर्जन का यह दृश्य गांव की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की खूबसूरत मिसाल बन गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports