,

धनबाद के फोटोग्राफरों का जलवा, ‘लेंस उत्सव-2026’ में तीन ने जीते पुरस्कार

JP Bharat Shareरांची: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रांची के आड्रे हाउस में आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रतियोगिता ‘लेंस उत्सव-2026’ में धनबाद के फोटोग्राफरों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की अलग-अलग श्रेणियों में धनबाद के तीन फोटोग्राफरों ने पुरस्कार हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। नेचर श्रेणी में धनबाद के फोटोग्राफर चंदन पॉल…

JP Bharat Share

रांची: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रांची के आड्रे हाउस में आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रतियोगिता ‘लेंस उत्सव-2026’ में धनबाद के फोटोग्राफरों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की अलग-अलग श्रेणियों में धनबाद के तीन फोटोग्राफरों ने पुरस्कार हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

नेचर श्रेणी में धनबाद के फोटोग्राफर चंदन पॉल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं फेस्टिवल श्रेणी में फोटो जर्नलिस्ट सुभोजीत घोषाल ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्ट्रीट फोटोग्राफी श्रेणी में चंदन स्टूडियो के राजकुमार सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दो दिवसीय इस आयोजन में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के फोटो जर्नलिस्टों एवं फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में करीब 200 प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरें प्रदर्शित कीं। प्रदर्शनी में सामाजिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और पर्यटन से जुड़ी तस्वीरों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों की विविधता को सामने रखा गया।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि एक तस्वीर कई बार वह बात कह देती है, जिसे हजार शब्दों में बताना मुश्किल होता है। उन्होंने फोटोग्राफरों को समाज और समय की महत्वपूर्ण घटनाओं को कैमरे के माध्यम से सहेजने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

धनबाद के तीन फोटोग्राफरों की इस उपलब्धि से जिले के फोटोग्राफी जगत में खुशी का माहौल है। लेंस उत्सव-2026 ने युवा प्रतिभाओं और अनुभवी फोटो जर्नलिस्टों को अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports