सिंदरी, धनबाद: धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बुधवार को सिंदरी थाना का निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसएसपी के थाना पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों, कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से थाना की कार्यप्रणाली और दैनिक गतिविधियों की जानकारी भी ली।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की तैयारियों और थाना की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाएं दुरुस्त और संतोषजनक पाई गईं।
एसएसपी के निरीक्षण को लेकर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच अनुशासन और तत्परता का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने थाना से संबंधित विभिन्न कार्यों और अभिलेखों की स्थिति से भी एसएसपी को अवगत कराया।
इस अवसर पर सिंदरी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई प्रभु दान कुजूर, मुकेश हेम्ब्रम, एएसआई शेषनाथ सिंह खरवार, एएसआई शैलेश कुमार, विनोद टोप्पो, हवलदार अजीत तिवारी, सिपाही सुधीर कुमार, अनिल पाल समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान और कर्मी मौजूद रहे।
















