,

पांच दिवसीय निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर शुरू, 25 अगस्त तक 24 घंटे मिलेगी सुविधा

JP Bharat Shareजोड़ापोखर/देवघर: श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम की पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए बिहार के कटोरिया में पांच दिवसीय निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर की शुरुआत शुक्रवार, 21 अगस्त से हो गई। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह एवं धनबाद लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के सहयोग से…

JP Bharat Share

जोड़ापोखर/देवघर: श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम की पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए बिहार के कटोरिया में पांच दिवसीय निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर की शुरुआत शुक्रवार, 21 अगस्त से हो गई। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह एवं धनबाद लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के सहयोग से आयोजित यह शिविर 25 अगस्त तक 24 घंटे संचालित रहेगा।

हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में भोजन, स्वास्थ्य, विश्राम और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

कांवड़ियों को मिलेंगी कई निःशुल्क सुविधाएं

शिविर में श्रद्धालुओं के लिए पौष्टिक भोजन, फलाहार, शरबत और 24 घंटे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। लंबी पैदल यात्रा से थके कांवड़ियों के लिए प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयों के साथ तेल मालिश की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने और आराम करने के लिए सुरक्षित विश्राम स्थल बनाया गया है। शिविर में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और प्राथमिक सहायता केंद्र जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

अनुपमा सिंह ने कहा—नर सेवा ही नारायण सेवा

इस अवसर पर अनुपमा सिंह ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन पैदल यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। प्रयास है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

सेवा शिविर के माध्यम से कांवड़ियों को सेवा, सहयोग और श्रद्धा का संदेश दिया गया। आयोजकों ने सभी शिवभक्तों की सुरक्षित और मंगलमय बाबा धाम यात्रा की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports