,

स्टील गेट में खूंटी पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, 40 लाख की लागत से बनेगा भव्य पंडाल

JP Bharat Shareधनबाद: कोयलांचल में दुर्गापूजा की तैयारियों का आगाज हो गया है। धनबाद के स्टील गेट स्थित दुर्गा पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को विधि-विधान के साथ खूंटी पूजन कर दुर्गोत्सव की तैयारियों की शुरुआत की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस…

JP Bharat Share

धनबाद: कोयलांचल में दुर्गापूजा की तैयारियों का आगाज हो गया है। धनबाद के स्टील गेट स्थित दुर्गा पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को विधि-विधान के साथ खूंटी पूजन कर दुर्गोत्सव की तैयारियों की शुरुआत की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस वर्ष स्टील गेट दुर्गा पूजा समिति अपने 38वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। समिति ने इस बार पूजा को खास और आकर्षक बनाने की तैयारी की है। जानकारी के अनुसार करीब 40 लाख रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा।

काल्पनिक मोर थीम बनेगी आकर्षण

इस बार पूजा पंडाल को काल्पनिक मोर की अनोखी थीम पर तैयार करने की योजना है। पंडाल निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल से कुशल कारीगरों को बुलाया जाएगा। कारीगर अपनी पारंपरिक कलाकारी और रचनात्मकता के जरिए पंडाल को आकर्षक स्वरूप देंगे।

खूंटी पूजन के साथ ही समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में स्टील गेट क्षेत्र में रोशनी, सजावट और मां दुर्गा की भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।

समिति को उम्मीद है कि इस वर्ष तैयार होने वाला भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण बनेगा और स्टील गेट में दुर्गोत्सव को यादगार बनाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports