,

धनबाद के कोनैन कुरैशी का बड़ा चयन, BCCI अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में बनाई जगह

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के युवा क्रिकेटर कोनैन कुरैशी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें बीसीसीआई की अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि झारखंड से इस टीम में कोनैन का चयन हुआ है। कोनैन के चयन पर धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के युवा क्रिकेटर कोनैन कुरैशी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें बीसीसीआई की अंडर-25 इमर्जिंग इंडिया टीम में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि झारखंड से इस टीम में कोनैन का चयन हुआ है।

कोनैन के चयन पर धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कोनैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीसीए पदाधिकारियों ने कहा कि कोनैन ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कोनैन भारतीय टीम की ब्लू जर्सी में भी नजर आ सकते हैं।

कोनैन कुरैशी टाटा क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षु रहे हैं और लंबे समय से झारखंड की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।

कोनैन को बधाई देने वालों में डीसीए सलाहकार समिति के डा. इश्तियाक अहमद, एसएन सिंह, जेके नय्यर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान सहित उत्तम विश्वास, असित सहाय, सुनील कुमार, बीएच खान, डा. राजशेखर सिंह, संजीव राणा, द्वारिका तिवारी, सुधीर पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, अभिजीत घोष, रत्नेश सिंह, दिनेश सिंह, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह, संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कोनैन का यह चयन धनबाद और झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए भी बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports