,

देवघर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, अखाद्य रंग वाले लड्डू और हल्दी पाउडर नष्ट

JP Bharat Shareदेवघर: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को तपोवन और चोपा मोड़ क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं…

JP Bharat Share

देवघर: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को तपोवन और चोपा मोड़ क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की गई।

अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। टीम ने राजू मिष्ठान भंडार में करीब 2 किलोग्राम लड्डू में अखाद्य रंग के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया।

वहीं, नीरज किराना स्टोर से करीब 9.5 किलोग्राम हल्दी पाउडर भी जांच के दौरान मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। विभाग के अनुसार इसमें अखाद्य औद्योगिक रंग के इस्तेमाल की पुष्टि हुई, जिसके बाद पूरी सामग्री को नष्ट करा दिया गया।

जांच के दौरान खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या प्रतिबंधित सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत मिलने पर आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर नियंत्रण रखना और आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports