, ,

झरिया में रैयतों का जोरदार प्रदर्शन, धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग जाम

JP Bharat Shareझरिया/धनबाद: झरिया में अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित रैयतों ने धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुराना आरएसपी कॉलेज के समीप बड़ी संख्या में रैयत सड़क पर जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। रैयतों के सड़क पर उतरने के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो…

JP Bharat Share

झरिया/धनबाद: झरिया में अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित रैयतों ने धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुराना आरएसपी कॉलेज के समीप बड़ी संख्या में रैयत सड़क पर जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

रैयतों के सड़क पर उतरने के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लगने लगी और जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे रैयत अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

सड़क जाम की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर सड़क से जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल रैयतों का प्रदर्शन जारी है और मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों की मांगों और पूरे मामले को लेकर क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर बनी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports