,

रांची एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा! तकनीकी खराबी के चलते Air India Express की फ्लाइट रोकी गई

JP Bharat Shareरांची: बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय यात्रियों की परेशानी बढ़ गई, जब दिल्ली से रांची पहुंची Air India Express की फ्लाइट IX 1046 को तकनीकी जांच के बाद कुछ घंटों के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट सुबह करीब 9:05 बजे दिल्ली से रांची पहुंची।…

JP Bharat Share

रांची: बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय यात्रियों की परेशानी बढ़ गई, जब दिल्ली से रांची पहुंची Air India Express की फ्लाइट IX 1046 को तकनीकी जांच के बाद कुछ घंटों के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट सुबह करीब 9:05 बजे दिल्ली से रांची पहुंची। यात्रियों के उतरने के बाद विमान की नियमित तकनीकी जांच के दौरान इंजीनियरिंग टीम को इमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम में निर्धारित स्तर से कम ऑक्सीजन प्रेशर होने की जानकारी मिली।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को तत्काल उड़ान भरने से रोक दिया गया। एयरपोर्ट और एयरलाइन की तकनीकी टीम ने ऑक्सीजन सिस्टम की जांच शुरू की और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

तकनीकी खराबी के कारण रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कई घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए नाश्ता और चाय-कॉफी की व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई।

वहीं, प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड या दूसरी उपलब्ध फ्लाइट में सीट एडजस्टमेंट का विकल्प भी दिया गया।

जांच के बाद विमान ने भरी उड़ान

तकनीकी टीम द्वारा ऑक्सीजन सिस्टम को दुरुस्त करने और आवश्यक जांच पूरी करने के बाद विमान को उड़ान की अनुमति दी गई। बताया गया कि विमान करीब दोपहर 12:30 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

घटना के दौरान किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान को उड़ान से पहले तकनीकी रूप से सुरक्षित पाया गया, जिसके बाद ही उसे रवाना किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports