,

JSLPS की महिला कैडरों ने रखी समस्याएं, डिंपल चौबे ने कहा- शोषण बर्दाश्त नहीं

JP Bharat Shareधनबाद। जेएसएलपीएस में कार्यरत महिला कैडरों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर गोल्फ ग्राउंड में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अंजू महतो ने की, जबकि संचालन इंदु देवी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की धनबाद महिला अध्यक्ष डिंपल चौबे शामिल हुईं। महिला कैडरों ने…

JP Bharat Share

धनबाद। जेएसएलपीएस में कार्यरत महिला कैडरों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर गोल्फ ग्राउंड में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अंजू महतो ने की, जबकि संचालन इंदु देवी ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की धनबाद महिला अध्यक्ष डिंपल चौबे शामिल हुईं। महिला कैडरों ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।

डिंपल चौबे ने कहा कि महिलाओं की मांगें जायज हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात कर महिला कैडरों की मांगों को उनके सामने रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं का किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष अंजू महतो, जिला महासचिव उषा देवी, सचिव सावित्री सिंह, जिला कोषाध्यक्ष इंदु देवी, जिला महामंत्री शेफाली देवी समेत बड़ी संख्या में जेएसएलपीएस में कार्यरत महिलाएं मौजूद रहीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports