,

Bhagalpur में बड़ा हादसा, ऑटो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर

JP Bharat ShareBhagalpur के तिलकामांझी–सबौर रोड पर एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक सीएनजी ऑटो और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते…

JP Bharat Share

Bhagalpur के तिलकामांझी–सबौर रोड पर एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक सीएनजी ऑटो और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

राहत की बात यह है कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक तेज रफ्तार में था और संभवतः नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस इस दावे की पुष्टि करने में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-Bhagalpur में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

⚡ ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए

अभी हमारे WhatsApp News Group में जुड़ें 👇

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/EGNkSCSKzHjGvj2kkp53aE?mode=gi_t

 

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे YouTube चैनल से जुड़ें👇।https://youtube.com/@jpbharatlive?si=FuBHAc5Xdedkpmx6


JP Bharat Share

One response to “Bhagalpur में बड़ा हादसा, ऑटो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर”

  1. […] ये भी पढ़ें:-Bhagalpur में बड़ा हादसा, ऑटो और ई-रिक्शा की ज… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports