निरसा: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के मुगमा क्षेत्र में कापासारा कोलियरी के नए पैच से करीब 20 लाख टन कोयला उत्पादन की तैयारी तेज हो गई है। क्षेत्र के महाप्रबंधक राज किशोर सिंह के अनुसार, पैच से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए जरूरी दस्तावेज मुख्यालय भेजे जा चुके हैं।
प्रबंधन को उम्मीद है कि दिसंबर या जनवरी से नए पैच को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। इसके बाद बैजना कोलियरी क्षेत्र में भी इसी तरह की संभावनाओं पर काम किए जाने की बात कही गई है।
महाप्रबंधक ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में चालू वर्ष में लक्ष्य के मुकाबले कोयला उत्पादन में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि बारिश के मौसम में बिजली कटौती और अवैध कोयला उत्खनन जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं।
वहीं, विभिन्न मांगों को लेकर BCKU की ओर से चलाया जा रहा अनशन प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। बैठक में प्रबंधन के अधिकारियों के अलावा विधायक अरूप चटर्जी और यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
















