बोकारो: बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अमलो चेक पोस्ट के पास पीओ कार्यालय के समीप छापेमारी कर करीब 1.33 टन अवैध रूप से जमा कोयला जब्त किया गया।
बताया गया कि CISF, CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध तरीके से कोयला जमा किया गया है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और कोयला जब्त कर वजन कराने के बाद CCL प्रबंधन को सौंप दिया।
कार्रवाई में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, QRT टीम, आसूचना कर्मी समेत अन्य जवान शामिल रहे।
CISF ने कहा कि खनन क्षेत्र और आसपास अवैध कोयला भंडारण, खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए निगरानी जारी रहेगी। सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से आगे भी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
















