,

jharia ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, सेल अस्पताल में माइनिंग कर्मचारी की मौत; डॉक्टर के नहीं रहने का आरोप

JP Bharat Shareचासनाला(झरिया) : सेल चासनाला में ड्यूटी के दौरान एक माइनिंग कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान कांड्रा निवासी कीर्तन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान कीर्तन सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। सहकर्मी उन्हें तुरंत सेल अस्पताल लेकर पहुंचे।…

JP Bharat Share

चासनाला(झरिया) : सेल चासनाला में ड्यूटी के दौरान एक माइनिंग कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान कांड्रा निवासी कीर्तन सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान कीर्तन सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। सहकर्मी उन्हें तुरंत सेल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उस समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण उन्हें समय पर जरूरी उपचार नहीं मिल सका।

परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से कीर्तन सिंह की मौत हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय नेता सेल अस्पताल पहुंचे, जहां आक्रोश का माहौल बन गया।

परिजन और स्थानीय नेताओं ने मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा और नियोजन देने की मांग की है। मांग पूरी होने तक वे अस्पताल परिसर में डटे हुए हैं।

घटना के बाद सेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports