,

dhanbad तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, इलाके में पसरा मातम

JP Bharat Shareधनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे…

JP Bharat Share

धनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बताया जा रहा है कि एक बच्ची को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों बच्चे भी गहरे पानी में चले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports