,

ranchi बिरसा मुंडा जेल के बाहर रक्षाबंधन पर भावुक नजारा, भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें

JP Bharat Shareरांची : रक्षाबंधन के अवसर पर खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के बाहर भाई-बहन के रिश्ते का भावुक नजारा देखने को मिला। सुबह से ही रांची और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। हाथों में राखी, मिठाई और पूजा की थाली…

JP Bharat Share

रांची : रक्षाबंधन के अवसर पर खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के बाहर भाई-बहन के रिश्ते का भावुक नजारा देखने को मिला। सुबह से ही रांची और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं।

हाथों में राखी, मिठाई और पूजा की थाली लिए बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए कतार में अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। लंबे समय बाद राखी के पर्व पर भाई से मिलने की उम्मीद और भावनाओं ने माहौल को मार्मिक बना दिया।

बहनों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। जेल परिसर में कतार और टोकन व्यवस्था लागू की गई, जबकि महिला सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई। जेल में प्रवेश से पहले राखी, रोली, मिठाई और अन्य सामानों की जांच की गई।

रक्षाबंधन के इस खास मौके पर जेल के बाहर भाई-बहन के बीच स्नेह और भावनाओं से भरा माहौल देखने को मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports