धनबाद : गुरुनानक कॉलेज से बरमसिया पुल तक सड़क पर लंबा जाम लग गया है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जाम के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जाम की वजह से कई वाहन काफी देर तक फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और खराब हो गई है। लोगों ने जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की मांग की है।
















