,

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में खेलों का उत्साह

JP Bharat Shareधनबाद: नवाडीह स्थित GGCET सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेल, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा के…

JP Bharat Share

धनबाद: नवाडीह स्थित GGCET सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेल, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा के संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

समारोह में विद्यार्थियों ने आर्टिस्टिक योगा डांस, पिरामिड फॉर्मेशन और ज़ुम्बा डांस की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, खेल ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए इंटर-हाउस स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

कार्यक्रम का एक खास आकर्षण पुश-अप चैलेंज रहा, जिसमें विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा और निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports