धनबाद : स्वास्थ्य और नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए जेपी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाईपास बलियापुर रोड, कोलाकुसमा, सरायढेला स्थित संस्थान में B.Sc Nursing, GNM और ANM पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है।
संस्थान के अनुसार, तीनों पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें, यानी कुल 180 सीटों की प्रवेश क्षमता उपलब्ध है। कॉलेज को इंडियन नर्सिंग काउंसिल, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त होने की जानकारी दी गई है।
जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रदीप मंडल ने बताया कि नर्सिंग शिक्षा में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का विशेष महत्व है। विद्यार्थियों को क्लिनिकल अनुभव देने के लिए संस्थान से संबद्ध जेपी अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। यहां छात्रों को डॉक्टरों और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में मरीजों की देखभाल, आपातकालीन सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से जुड़े व्यावहारिक अनुभव का अवसर मिलेगा।
मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल के अनुसार, कॉलेज में आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, क्लासरूम और अध्ययन के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देगी।
इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक कॉलेज परिसर में संपर्क कर नामांकन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान की ओर से संपर्क के लिए 7979018827 और 8340169838 नंबर जारी किए गए हैं।
















