,

dhanbad सरकारी स्कूलों में ‘मेरा विद्यालय निपुण’ कार्यक्रम, धावाटांड़ स्कूल में बच्चों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन

JP Bharat Shareधनबाद : झारखंड के सरकारी विद्यालयों में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और स्कूलों की गतिविधियों के मूल्यांकन के लिए ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत सुपरवाइजरों की टीम विद्यालयों का निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक क्षमता, बाल संसद और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा…

JP Bharat Share

धनबाद : झारखंड के सरकारी विद्यालयों में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और स्कूलों की गतिविधियों के मूल्यांकन के लिए ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत सुपरवाइजरों की टीम विद्यालयों का निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक क्षमता, बाल संसद और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

कार्यक्रम के तहत सुपरवाइजर सुभाष कुमार चटर्जी और सुरेश कुंभकार ने नया प्राथमिक विद्यालय धावाटांड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी उपलब्धियों का आकलन करने के साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी ली गई।

मौके पर समाजसेवी एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की महिला अध्यक्ष डिम्पल चौबे भी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मूल्यांकन से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों की प्रगति को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक आरएन भंडारी ने भी निरीक्षण के दौरान आवश्यक सहयोग किया। अधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों की बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports