,

Ranchi में पेपर लीक की आशंका, पुलिस का बड़ा एक्शन

JP Bharat ShareRanchi के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रांगामाटी में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक की आशंका पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मौजूद थे।…

JP Bharat Share

Ranchi के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रांगामाटी में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक की आशंका पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मौजूद थे। पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग भागने लगे, जिनमें से दो मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही मौके से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

ग्रामीण एसपी Praveen Pushkar ने बताया कि पेपर लीक की सूचना के आधार पर मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पेपर लीक की साजिश वास्तव में थी या नहीं।


JP Bharat Share

One response to “Ranchi में पेपर लीक की आशंका, पुलिस का बड़ा एक्शन”

  1. […] ये भी पढ़ें:-Ranchi में पेपर लीक की आशंका, पुलिस का बड़ा … […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports