,

Baliyapur एंबुलेंस का इंतजार कर रहे घायलों की मदद को पहुंचे मनोज दे, फॉर्च्यूनर से अस्पताल पहुंचाया

JP Bharat Shareबलियापुर : कर्माटांड़ के समीप सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी।…

JP Bharat Share

बलियापुर : कर्माटांड़ के समीप सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी।

इसी दौरान झारखंड के चर्चित यूट्यूबर मनोज दे वहां पहुंचे। घायलों की हालत देखते हुए उन्होंने तत्काल मदद का फैसला लिया और अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से तीनों घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद पहुंचाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, समय पर मदद मिलने से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में और देरी नहीं हुई। मनोज दे के इस कदम की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

हादसे के बीच उनकी तत्परता ने एक बार फिर इंसानियत और जरूरत के समय दूसरों की मदद करने का संदेश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports