JharkhandWeather झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश-वज्रपात का अलर्ट; तेज हवाओं की चेतावनी

JP Bharat Shareरांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार…

JP Bharat Share

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और राज्य के मध्य भागों में भी भारी बारिश हो सकती है।

पूरे राज्य में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की गई है।

1 सितंबर को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर को भी राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला समेत कई क्षेत्रों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है।

2 से 5 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

2 सितंबर से 5 सितंबर के बीच राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है।

वहीं, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। रांची में 31 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बारिश और वज्रपात के दौरान लोग मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports