,

पलामू में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने से अलर्ट

JP Bharat SharePalamu : पलामू में लगातार हो रही बारिश के बीच सोन नदी समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। करीब 36 घंटे से जारी बारिश के कारण उत्तरी कोयल और अन्य नदियां भी उफान पर हैं। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।…

JP Bharat Share

Palamu : पलामू में लगातार हो रही बारिश के बीच सोन नदी समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। करीब 36 घंटे से जारी बारिश के कारण उत्तरी कोयल और अन्य नदियां भी उफान पर हैं। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

सोन नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। पलामू पुलिस की ओर से नदी किनारे लगातार माइकिंग कर लोगों को सुरक्षित रहने और नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

प्रशासन ने विशेष रूप से सोन नदी के बीच बने टीलों और निचले इलाकों में जाने से लोगों को मना किया है। सोनपुरवा, देवरी खुर्द, देवरी कला, बुधुआ, बड़ेपुर और दंगवार समेत कई क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर और कटाव को लेकर चिंता बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, उत्तरी कोयल समेत अन्य जलाशयों से करीब 2 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी सोन नदी में पहुंचने की बात कही गई है। इससे नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे, टीलों, निचले इलाकों और कटाव प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही नदी का पानी देखने या वीडियो बनाने के लिए जोखिम न उठाने की सलाह दी गई है।

बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट है, वहीं लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports