धनबाद: बिशनपुर स्थित द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में श्रीकृष्ण एवं राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन कुमार सिंह और उप प्राचार्या पुष्पा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की।
प्रतियोगिता में बच्चों को अलग-अलग आयु वर्गों में शामिल किया गया। श्रीकृष्ण रूप सज्जा के 3 से 5 वर्ष वर्ग में वंश कुमार प्रथम, विराज कुमार द्वितीय और क्रियांश तृतीय रहे। 5 से 7 वर्ष वर्ग में प्रियांशु कुमार ने पहला, ऋत्विक बर्णवाल ने दूसरा और लव्यांश राज ने तीसरा स्थान हासिल किया। 7 से 9 वर्ष वर्ग में दिव्यांश प्रथम, सूर्यांश द्वितीय और युवराज तृतीय रहे।
राधा रूप सज्जा के 3 से 5 वर्ष वर्ग में व्यांशी वरुता प्रथम, प्राची द्वितीय और गरिमा तृतीय रहीं। 5 से 7 वर्ष वर्ग में कृष्णा कुमारी ने प्रथम, दनिका ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 7 से 9 वर्ष वर्ग में मंजिता प्रथम, नाव्या द्वितीय और काव्या तृतीय रहीं।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा तृतीय और चतुर्थ की छात्राओं ने अच्युतम केशवम, मैया यशोदा और राधा कैसे न जले जैसे भजनों व गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रंजना सिन्हा, रुचि कुमारी और विजय शंकर उपाध्याय ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के अकादमिक इंचार्ज सुबीमान दास समेत शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
















