,

धनबाद में पुतला दहन को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की निंदा

JP Bharat Shareधनबाद: भाजपा जिला कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनुस्मृति का पुतला दहन किए जाने के दौरान गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद धनबाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार गौरव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित व्यवहार पर नाराजगी जताई।…

JP Bharat Share

धनबाद: भाजपा जिला कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनुस्मृति का पुतला दहन किए जाने के दौरान गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद धनबाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार गौरव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित व्यवहार पर नाराजगी जताई।

कुमार गौरव ने आरोप लगाया कि मौके पर भाजपा के एक कम उम्र के कार्यकर्ता की ओर से आपत्तिजनक नारे लगाए गए। उन्होंने इसे अशोभनीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों और संविधान में विश्वास रखते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने वाला देश है। कुमार गौरव ने कहा, “भाजपा के लोग नफरत की दुकान खोलते हैं, जबकि हम कांग्रेसी और राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों में विश्वास करती है और राम तथा रहीम दोनों का सम्मान करती है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां अलग-अलग धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने भाजपा के नए कार्यकर्ताओं से अपील की कि ऐसे नारे या व्यवहार से बचें, जिससे सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो।

कुमार गौरव ने भाजपा नेताओं से अपने कार्यकर्ताओं के आचरण पर ध्यान देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए जिससे माहौल खराब हो।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports