, ,

जर्जर बलियापुर बाईपास सड़क पर भारी वाहनों का दबाव, रोज खतरे में हजारों लोगों की जान

JP Bharat Shareधनबाद: बलियापुर बाईपास सड़क इन दिनों बदहाली और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से जूझ रही है। सिंदरी स्थित हर्ल और एसीसी सीमेंट जैसी औद्योगिक इकाइयों से बड़ी संख्या में ट्रेलर और भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और रोजाना आवागमन करने वाले राहगीरों…

JP Bharat Share

धनबाद: बलियापुर बाईपास सड़क इन दिनों बदहाली और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से जूझ रही है। सिंदरी स्थित हर्ल और एसीसी सीमेंट जैसी औद्योगिक इकाइयों से बड़ी संख्या में ट्रेलर और भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और रोजाना आवागमन करने वाले राहगीरों को लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि प्रधानखंता ओवरब्रिज में दरार आने के बाद वहां से भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके बाद कई भारी और ओवरलोड वाहनों का दबाव बलियापुर बाईपास पर बढ़ गया। लगातार भारी वाहनों के परिचालन के कारण सड़क कई जगहों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को हो रही है। गड्ढों और भारी वाहनों के बीच सफर करना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यहां लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

हाल ही में भिखाराजपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए जल्द ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत के साथ-साथ इसके स्थायी पुनर्निर्माण और आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण की मांग की है। लोगों का कहना है कि औद्योगिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण इस मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जल्द कार्रवाई जरूरी है।

वहीं, सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय स्तर पर आवाज भी उठाई जा रही है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक हादसों का खतरा बना रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports