,

बेरमो में अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF की बड़ी कार्रवाई, 3.30 टन कोयला जब्त

JP Bharat Shareबेरमो: बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई की है। ढोरी क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान एक अवैध खनन स्थल को बंद कराया गया, जबकि अलग-अलग कार्रवाई में करीब 3.30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, CISF CCL करगली के कमांडेंट…

JP Bharat Share

बेरमो: बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई की है। ढोरी क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान एक अवैध खनन स्थल को बंद कराया गया, जबकि अलग-अलग कार्रवाई में करीब 3.30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर कोयला चोरी और अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम को पता चला था कि ढोरी क्षेत्र के अंगवाली बंद खदान में कुछ असामाजिक तत्व कथित रूप से अवैध कोयला खनन कर रहे हैं।

सूचना के बाद CISF ने ढोरी क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। इसके बाद CISF, CCL प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन और पेटरवार थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन स्थल को बंद कराया।

इसी अभियान के तहत बी एंड के एरिया के कारो एक्सकेवेशन के पीछे जंगल में भी छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध रूप से जमा करीब 3.30 टन कोयला बरामद हुआ, जिसे जब्त कर नियमानुसार CCL प्रबंधन को सौंप दिया गया।

संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा CISF के उप कमांडेंट अभिलाष गारा, सहायक कमांडेंट वर्षे सार्थक बाबाजी, निरीक्षक रवि रंजन, पेटरवार थाना प्रभारी मुंडा समेत CISF और पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

CISF ने स्पष्ट किया है कि कोयला क्षेत्र में अवैध खनन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports