,

आजादी के 77 साल बाद भी सड़क को तरस रहा तूरी टोला, हाईवे से 500 मीटर दूर फिर भी बदहाल रास्ता

JP Bharat Shareधनबाद: बाघमारा प्रखंड की दमगड़ा बड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित बड़ा जमुआ के तूरी टोला में आज भी पक्की सड़क का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। हाईवे से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर बसे इस टोले के लोगों को बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। कच्चे…

JP Bharat Share

धनबाद: बाघमारा प्रखंड की दमगड़ा बड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित बड़ा जमुआ के तूरी टोला में आज भी पक्की सड़क का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। हाईवे से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर बसे इस टोले के लोगों को बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।

कच्चे रास्ते पर कीचड़ और जलजमाव के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान टोला लगभग टापू जैसा हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और बुजुर्गों के आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का दावा है कि रास्ते पर फिसलने से लोग कई बार चोटिल भी हो चुके हैं।

2014 से सड़क की मांग, अब तक नहीं बनी पक्की सड़क

स्थानीय निवासी सुधीर तूरी के अनुसार, ग्रामीण वर्ष 2014 से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन वर्षों बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो महीने पहले भी प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी थी। इसके बावजूद अब तक जमीन पर काम शुरू नहीं हुआ।

डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

समस्या से परेशान होकर तूरी टोला के महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग धनबाद उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखते हुए जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। अब वे आश्वासन के बजाय सड़क निर्माण का काम शुरू होते देखना चाहते हैं।

सड़क नहीं बनी तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करे, ताकि बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से तूरी टोला के लोगों को राहत मिल सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports