,

डुमरी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

JP Bharat Shareडुमरी: डुमरी में रविवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।…

JP Bharat Share

डुमरी: डुमरी में रविवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी ली। विधायक ने घायलों की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

जयराम कुमार महतो ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

हादसे में दो लोगों की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विधायक ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports