धनबाद: भाजपा बैंक मोड़ मंडल कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा जिला महामंत्री मानस परसून ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान कुल 14 कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनकी तैयारी को लेकर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मानस परसून ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा गतिविधियों के जरिए आम लोगों से जुड़ाव को और मजबूत किया जाएगा।
कार्यशाला का नेतृत्व भाजपा बैंक मोड़ मंडल के महामंत्री नीरज कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की तैयारियों, जिम्मेदारियों और अभियान के संचालन से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सोनू सिंह, संजय नन्द गोस्वामी, चन्दन राय, विनोद सिंह, बृजमोहन प्रसाद, मिथिलेश कुमार सिंह, परमिंदर प्रसाद और संजय बाउरी सहित बैंक मोड़ मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















