बिरसा मुंडा स्टेडियम में नहीं लगेगी शिबू सोरेन की प्रतिमा, JMM ने दूसरे स्थान पर स्थापना का किया ऐलान

JP Bharat Shareसरायकेला: भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपना निर्णय स्पष्ट किया है। पार्टी के अनुसार अब शिबू सोरेन की प्रतिमा स्टेडियम परिसर में स्थापित नहीं की जाएगी। बुधवार को सरायकेला सर्किट हाउस में आयोजित…

JP Bharat Share

सरायकेला: भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपना निर्णय स्पष्ट किया है। पार्टी के अनुसार अब शिबू सोरेन की प्रतिमा स्टेडियम परिसर में स्थापित नहीं की जाएगी।

बुधवार को सरायकेला सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में JMM जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा कि पार्टी किसी भी वर्ग या समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती।

उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय आदिवासी समाज स्टेडियम परिसर में शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने के पक्ष में नहीं है, तो पार्टी वहां प्रतिमा स्थापित नहीं करेगी। इसके बजाय सरायकेला क्षेत्र में किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

JMM जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रतिमा के लिए स्थान बदले जाने के बावजूद बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम नहीं बदला जाएगा और इसका नाम यथावत रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports