,

21 दिन बाद दक्षिण अफ्रीका से गांव पहुंचा खिरोधर महतो का पार्थिव शरीर, ₹32 लाख मुआवजे की जानकारी

JP Bharat Shareडुमरी, गिरिडीह: डुमरी प्रखंड की मायापुर पंचायत निवासी खिरोधर महतो का दक्षिण अफ्रीका में निधन होने के बाद करीब 21 दिन के इंतजार के पश्चात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, इस दुखद समय में डुमरी विधायक जयराम…

JP Bharat Share

डुमरी, गिरिडीह: डुमरी प्रखंड की मायापुर पंचायत निवासी खिरोधर महतो का दक्षिण अफ्रीका में निधन होने के बाद करीब 21 दिन के इंतजार के पश्चात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, इस दुखद समय में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

परिजनों के अनुसार, विधायक के प्रयास से परिवार को ₹32 लाख के मुआवजे की व्यवस्था कराई गई। विधायक ने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार सहयोग जारी रखा जाएगा।

पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports