,

इस्कॉन धनबाद में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया श्री राधाष्टमी महोत्सव

JP Bharat Shareधनबाद: गोसाईडीह स्थित श्री श्री राधा गिरिधारी माधव मंदिर, इस्कॉन वृंदावन विहार में श्री राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने श्रीमती राधारानी के प्राकट्य दिवस पर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। महोत्सव की शुरुआत वृंदावन से आए विशेष अतिथि श्रीपाद शशोधर गौरांग दास…

JP Bharat Share

धनबाद: गोसाईडीह स्थित श्री श्री राधा गिरिधारी माधव मंदिर, इस्कॉन वृंदावन विहार में श्री राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने श्रीमती राधारानी के प्राकट्य दिवस पर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

महोत्सव की शुरुआत वृंदावन से आए विशेष अतिथि श्रीपाद शशोधर गौरांग दास की कथा से हुई। उन्होंने भक्तों को श्रीमती राधारानी और बरसाना धाम की महिमा से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान नौका विहार, कथा, कीर्तन और प्रसाद वितरण सहित कई धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर प्रबंधक सुंदर गोविंद दास ने श्रीमती राधारानी की महिमा, भक्ति और ब्रजवासियों के भगवान के प्रति प्रेम भाव पर प्रकाश डाला।

महोत्सव के समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

स्थान: श्री श्री राधा गिरिधारी माधव मंदिर, इस्कॉन धनबाद


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports