आगरा में दर्दनाक हादसा, नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

JP Bharat Shareआगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नाले के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन नाले की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके में नाले का निर्माण कार्य चल रहा…

JP Bharat Share

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नाले के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन नाले की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इलाके में नाले का निर्माण कार्य चल रहा था और कई मजदूर काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक नाले की भारी दीवार गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरू किया गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports