,

बलियापुर के पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में करम परब महोत्सव, शामिल हुईं तारा देवी

JP Bharat Shareबलियापुर: बलियापुर-पहाड़पुर स्थित पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में करम परब महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में BJP Jharkhand प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती तारा देवी शामिल हुईं। महोत्सव के दौरान कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, निदेशक राम सरोज यादव, प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी, डॉ. निशि महतो सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

बलियापुर: बलियापुर-पहाड़पुर स्थित पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में करम परब महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में BJP Jharkhand प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती तारा देवी शामिल हुईं।

महोत्सव के दौरान कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, निदेशक राम सरोज यादव, प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी, डॉ. निशि महतो सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम में करम परब के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर चर्चा की गई। करम पर्व को भाई-बहन के प्रेम, प्रकृति के प्रति सम्मान और लोक-संस्कृति से जुड़ी परंपराओं का प्रतीक बताया गया।

इस अवसर पर अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports