,

झरिया में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ ने पंडालों का किया निरीक्षण; ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर

JP Bharat Shareझरिया: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो ने झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय के साथ शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा…

JP Bharat Share

झरिया: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो ने झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय के साथ शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा इंतजामों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूजा समितियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने वाहनों की पार्किंग, श्रद्धालुओं के आवागमन और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।

इंद्रा चौक स्थित पूजा पंडाल के निरीक्षण के दौरान भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, पार्किंग, रूट निर्धारण और बैरिकेडिंग की भी समीक्षा की गई। इसका उद्देश्य पूजा के दौरान जाम की समस्या को कम करना और श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाना है।

मीडिया से बातचीत में एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र महतो ने बताया कि झरिया में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को वन-वे किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर ऑटो और टोटो खड़े करने तथा निर्धारित रूट का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने पूजा समितियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports