छपरा में युवा क्रांति रोटी बैंक का आठवां वार्षिकोत्सव, आठ साल की समाजसेवा का हुआ सम्मान

JP Bharat Shareछपरा (सारण): जरूरतमंदों की सेवा में जुटी युवा क्रांति रोटी बैंक ने अपना आठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में संस्था के सेवा कार्यों को याद किया गया और समाज के लिए योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन राजद नेत्री मधु मंजरी, संस्था की अध्यक्ष नीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष…

JP Bharat Share

छपरा (सारण): जरूरतमंदों की सेवा में जुटी युवा क्रांति रोटी बैंक ने अपना आठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में संस्था के सेवा कार्यों को याद किया गया और समाज के लिए योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

समारोह का उद्घाटन राजद नेत्री मधु मंजरी, संस्था की अध्यक्ष नीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष बिंदिया जायसवाल, उर्मिला गुप्ता, कुंती देवी, सुषमा सोनी, सरिता प्रकाश, प्रियंका प्रकाश और संस्थापक इंजीनियर विजय राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी राशिद रिजवी ने किया। अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

संस्था के संस्थापक विजय राज ने कहा कि समाजसेवा के कार्य लोगों के सहयोग से ही आगे बढ़ते हैं। वहीं, अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने छपरा के लोगों के समर्थन को संस्था की सबसे बड़ी ताकत बताया। मुख्य अतिथि मधु मंजरी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन पिछले आठ वर्षों से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ रक्तदान और अन्य सामाजिक कार्यों में भी योगदान दे रहा है।

प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा श्रीवास्तव के अनुसार, संस्था त्योहारों पर सफाईकर्मी महिलाओं को साड़ी, सर्दियों में जरूरतमंदों को कंबल और बरसात में रेनकोट वितरित करती है। 10 अक्टूबर 2018 से सक्रिय यह संस्था बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन और राहत सामग्री बांटने के साथ कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने तथा लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में भी सहयोग कर चुकी है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था ने ‘जंगल प्लैनेट’ अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण और पोखरों की सफाई जैसे कार्य किए हैं। संस्था ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में भी सहयोग किया। वार्षिकोत्सव के दौरान रक्तदान करने वाले सदस्यों और मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की पूरी टीम मौजूद रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports